फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दो पक्षों में मारपीट, बुजुर्ग के गले में लगा चाकू, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। वार्ड-10 मामून के मोहल्ला पाकिस्तानी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक बुजूर्ग के गले में चाकू लग गया। दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी यशपाल, तरुण और महिंदर काला के तौर पर हुई है। घायल यशपाल की हालत गंभीर है। थाना मामून की पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना मामून प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात 11 बजे के करीब महिंदर और यशपाल में गाली गलौज हुआ। महिंदर ने शराब पी रखी थी। इसके बाद उनमें झगड़ा हो गया। एसएचओ ने बताया कि यशपाल के परिवार का आरोप है कि महिंदर ने उनके गले पर चाकू से हमला किया है। जांच अधिकारी मंगलवार सुबह घायल का बयान लेने गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अनफिट बताया है। बुधवार को दोबारा टीम भेजकर बयान कलमबद्ध करवाए जाएंगे। वहीं, महिंदर काला के सिर में भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें