पठानकोट सिविल अस्पताल में स्वस्थ हुए मरीजों का सम्मान करते अधिकारी।
- फोटो : PATHANKOT
पठानकोट में वीरवार को सुजानपुर निवासी अध्यापिका सहित 3 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दे दी और सिविल अस्पताल से घरों को लौट गए। स्वस्थ होने वालों में बाप-बेटी और एक अन्य महिला थी। तीन लोगों के स्वस्थ होने के बाद पठानकोट प्रदेश का सबसे कम एक्टिव केस वाला जिला बन गया है। पठानकोट में अब केवल 14 एक्टिव मरीज हैं जिनमें से एक का इलाज अमृतसर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और 13 सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
डीसी पठानकोट गुरप्रीत सिंह खेहरा ने बताया कि पठानकोट में कुल 29 मामले सामने आए थे। इनमें से एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि, 14 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं और एक को गंभीर हालत में अमृतसर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। पठानकोट एक बार फिर रेड से ऑरेंज जोन में पहुंच गया। डीसी ने कहा कि लोग कर्फ्यू का पालन करें और जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें।