फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर एयरपोर्ट पर हंगामा: फ्लाइट कैंसिल पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, बिना बताए स्टार एयरलाइन की उड़ान रद्द

Thu, 08 Jan 2026 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने उस समय हंगामा कर दिया जब स्टार एयरलाइन की उड़ान को रद्द कर दिया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट में चेक इन करने के बाद बिना बताए फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। 
विज्ञापन
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्री परेशान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। आदमपुर से नांदेड़ साहिब जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि चेक-इन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आखिरी समय में स्टार एयरलाइन ने बिना ठोस कारण बताए फ्लाइट कैंसिल कर दी, जिससे लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर भटकते रहे। 

विज्ञापन


यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट पर कोई भी पंजाबी भाषा बोलने वाला स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें अपनी समस्या समझाने में काफी दिक्कत हुई। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में रोष फैल गया और कई लोग वैकल्पिक व्यवस्था की मांग करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें