फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बीड़ी न देने पर साथी ने कर दी हत्या, जलालाबाद अनाज मंडी की घटना, दबोचा गया आरोपी

Sun, 29 Oct 2023 09:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आरोपी ने कापे से हमलाकर साथी को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक आरोपी को समझाने गया था। इस दौरान उसके सिर पर खून सवार हुआ और मौत के घाट उतारा दिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जलालाबाद की अनाज मंडी में एक व्यक्ति ने बीड़ी न देने पर कापे से हमला कर साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। अमरीक सिंह निवासी नजदीक जग्गा सैनी बैटरियां वाला दशमेश नगर जलालाबाद ने पुलिस को बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। पम्मा निवासी बासी गेट गुरु नानकपूरा कम्बोआ वाली गली फिरोजपुर भीख मांगता था।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह और पम्मा दाना मंडी के गेट के सामने सड़क के दूसरे किनारे बैठे बातचीत कर रहे थे। उनके पास संजय आया उसके हाथ में कापा था। उसने आकर बीड़ी मांगी। उन्होंने मना किया तो संजय झगड़ने लग गया। पम्मा दोनों को समझाने लगा। इतने में संजय ने कापे से पम्मा पर हमला बोल दिया। पम्मा के सिर और माथे पर कापे से वार किया। इसके बाद भी पिटाई की। पम्मा की हमले में मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें