जालंधर। लव मैरिज के बाद दहेज लाने के लिए पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने उसकी नग्न तस्वीरों को वायरल कर दिया। यह मामला सामने आते ही सोमवार को कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी पति पर संगीन धाराओं के साथ आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पति से लव मैरिज की थी। विवाह के बाद उसके पति ने दहेज लाने के लिए उसे परेशान और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने इस बारे में अपने माता पिता को बताया। उन्होंने तुरंत उसके साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि शिकायत की जांच वुमन सैल की ओर से की जा रही है। दो दिन पहले उनकी वुमन सैल में हाजिर होने की तारीख थी। उससे पहले ही पति घर आ गया। वह उसे पकड़कर पीटने लगा। पति ने उसको बदनाम करने के लिए उसकी नग्न तस्वीरों को वायरल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह अभी फरार है।