फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच ने ७ नशा तस्करों की सूची अधिकारियों को दी, किसी पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोराया। गांव धुलेता में नशे से 20 साल के युवक की मौत हो गई, जिसके विरोध में अब गांववासियों ने गोराया थाने के अधीन पड़ती धलेता चौकी को बाहर से ताला जड़ने की कोशिश की। लोगों के रोष को देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। वहीं गुस्साएं गांववासियों ने पुलिस चौकी के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी कर दिया। वीरवार रात भर हंगामा चलता रहा और आखिरकार डीएसपी हरलीन सिंह ने एक माह की मोहलत मांगी और आश्वासन दिया कि नशे का सफाया कर दिया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सन्नी पुत्र पाल निवासी धलेता हुई। गांव के सरपंच हरजीत कुमार, पंचायत सदस्य सुखबीर सुक्खी ने बताया कि उनके गांव में नशा दस साल से बिक रहा है। वह कई बार पुलिस अधिकारियों के पास गए और उनको नशा तस्करों की सूची देकर आए थे। पुलिस तस्करों को पूर्व सूचना दे देती थी, जिस कारण वह घरों से फरार हो जाते थे और पुलिस दिखावे के लिए दबिश देती रही। इन तस्करों ने गांव के 20 साल के युवक सन्नी की जिंदगी लील ली और मौत का ग्रास बना लिया।
सन्नी की मौत से वीरवार रात इलाके के लोग काफी गुस्से में आ गए और इकट्ठा होकर चौकी धलेता जा पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। महिलाओं ने चौकी को ताला लगाने की कोशिश की, जिससे पुलिस की सांस फूल गई।
विज्ञापन

गांववासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है और तस्कर धड़ल्ले से व्यापार कर रहे हैं। तस्कर युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं और माहौल दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। वहीं गावंवासियों का प्रदर्शन देख फिल्लौर डीएसपी हरलीन सिंह सहित गोराया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। रात एक बजे तक चौकी के बाहर हंगामा चलता रहा। आखिरकार एक बजे डीएसपी के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें