फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात वर्कर यूनियन ने खोला मोर्चा

Sat, 18 Jan 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलात वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को शहर में रोष मार्च निकाला। यूनियन ने पहले देश भगत यादगार में बैठक की। बाद में वे मांग पत्र देने के लिए जंगलात मंत्री भगत चुनी लाल के घर की तरफ निकले। हालांकि बीच रास्ते में ही मंत्री के सहयोगी ने मांग पत्र ले लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपने हाथों में मांग और सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी रतन सिंह हल्ला के नेतृत्व में नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें न मानी गईं तो वह अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

रतन सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में प्रत्येक वर्कर को ईपीएफ तथा ईएसआई की सहूलियत देना, ठेकेदारी सिस्टम बंद करना, तीसरे दर्जे के साथ समूह ग्रेड के कर्मचारियों की भर्ती करना, भर्ती के समय तीसरे दर्जे के साथ वन गार्ड को 20 फीसदी कोटा देना, विभाग में तीन साल से काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करना, चार माह से रुका वेतन देना, काम कर रहे समूह वर्कर को ड्रेस देना शामिल है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में जसपाल सिंह, शिव कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान बहादुर सिंह, ओम सिंह, बलवीर सिंह, विरसा सिंह, निर्मल सिंह, गुरदियाल सिंह, भगवंत सिंह, रणजीत सिंह, जोगा सिंह, बख्शीश सिंह, दर्शन लाल, जोगा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें