फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रुकी हुई धान अदायगी को लेकर सीएम से मिलेगी आढ़ती एसोसिएशन’

Wed, 16 Dec 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की रुकी हुई अदायगी के बारे में आढ़ती एसोसिएशन ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में रिट डालने का मन बनाया है। वेतन में लगातार हो रही देरी को रोकने के लिए आढ़ती एसोसिएशन इस तरह का कदम उठा सकती है।
विज्ञापन


एसोसिएशन की हुई मीटिंग में पंजाब प्रधान रविंदर सिंह चीमा ने कहा कि हाईकोर्ट में रिट डालने के लिए जिला प्रधान बठिंडा, जालंधर व पटियाला की जिम्मेवारी लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के चेयरमैन कुलविंदर सिंह गिल की प्रधानगी में एक कमेटी का गठन किया गया, जो केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अलावा पंजाब की भाजपा लीडरशिप को मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को मिलकर इस मामले का हल करवाने की कोशिश करेंगे।

इसके अलावा बाबु रामधारी कांसल की प्रधानगी में संसदीय सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा से दिल्ली जाकर मुलाकात की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फसलों के समर्थन मूल्य और खेती सब्सिडियों के बारे में अगर कोई रोक लगाई गई तो किसानों के साथ मिलकर इसका डटकर विरोध करेंगे।

उन्होंने सरकार पर बरसते हुए कहा कि हर पेमेंट लगभग एक महीने की देरी से हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी रुकी हुई अदायगी को जल्द से जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें