फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांड का विरोध : आप ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 16 Dec 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर कांड के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जालंधर में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कंपनी बाग चौक से शुरू होकर ज्योति चौक तक निकाला गया।
विज्ञापन


आप के नेता ज्ञान सिंह की अगुवाई में निकाले गए इस मार्च में भारी संख्या में आप के वर्करों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी की ओर से शहरवासियों से भी इस कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की गई थी।

इस मार्च के दौरान आप नेता राजीव चौधरी, आत्म प्रकाश सिंह बबलू व सैकड़ों पार्टी वर्करों ने हाथों में पोस्टर पकड़ कर दलितों पर हुए अत्याचार का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ज्ञान सिंह, राजीव चौधरी ने कहा कि इस कैंडल मार्च को निकालने का मकसद यह था कि इस घटना के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा सके कि किस तरह से पंजाब सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें