फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बेकाबू स्कूल बस घर में घुसी: मेन गेट तोड़ा, बस में सवार थे 10 बच्चे; एक को आई चोट

Fri, 16 Oct 2026 03:02 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

बस चालक ने दावा किया कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी और ब्रेक लगाने के दौरान दबाव के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे के समय घर की मालकिन राजवंत कौर घर के अंदर मौजूद थीं।
विज्ञापन
जालंधर में गेट से टकराई स्कूल बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर के मेन गेट से जा टकराई। हादसे के समय बस में करीब 10 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक बच्चे को चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का मेन गेट टूट गया, दीवारों में दरारें आ गईं और स्कूल बस का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि घर के अंदर खड़ी कार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मलिका चौक निवासी बस चालक शैली बच्चों को लेकर टिप्स स्कूल जा रहे थे। बस अंडरब्रिज से इंडस्ट्री एरिया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चौराहे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक सामने आ गया। चालक के मुताबिक, पिकअप को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सीधे घर के गेट से जा टकराई।

बस चालक ने दावा किया कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी और ब्रेक लगाने के दौरान दबाव के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे के समय घर की मालकिन राजवंत कौर घर के अंदर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि अचानक तेज आवाज हुई और स्कूल बस उनके घर के गेट से टकरा गई। टक्कर से गेट बुरी तरह टूट गया और घर की दीवारों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन


बस का फ्रंट शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया। घर के अंदर खड़ी कार भी बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद बस चालक ने स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद दूसरी बस मौके पर भेजी गई और उसमें बच्चों को बैठाकर स्कूल पहुंचाया गया। बस में करीब 10 बच्चे सवार थे और एक बच्चे को चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बसों के संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।  

राजवंत कौर ने बताया कि संबंधित चौराहे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। राजवंत कौर ने बस चालक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन को शिकायत देने की बात कही है। साथ ही, घटना की सूचना थाना नंबर-1 की पुलिस को भी दी गई है।

पुलिस को दी सूचना, जांच के बाद स्पष्ट होंगे कारण
हादसे के बाद अब मामले में पुलिस की जांच और स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई पर नजर रहेगी। शिकायत के आधार पर घटना के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें