फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर के निलंबन के खिलाफ संगठनों ने खोला मोर्चा

Fri, 02 Oct 2026 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
72 घंटे का अल्टीमेटम, अभिनव खोसला को फिरोजपुर में दोबारा तैनात करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव खोसला के निलंबन पर विभिन्न संगठनों और शहरवासियों में रोष बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम सतलुज प्रेस क्लब में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें वकील, किसान, शिक्षक, दुकानदार कारोबारी और समाजसेवी सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में वक्ताओं ने अभिनव खोसला की सराहना की। उन्होंने अपने कार्यकाल में मिलावटखोरी के खिलाफ कई कार्रवाई कीं। बड़े संस्थानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया। असफल हुए नमूनों पर नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माने किए गए। इस मुहिम के लिए गामा सिद्धू और एडवोकेट रोहित अरोड़ा को संयोजक बनाया गया। वे विभिन्न संगठनों से तालमेल कर अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों का ज्ञापन
बैठक में फिरोजपुर के सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपने का फैसला हुआ। यह ज्ञापन 72 घंटे की अंतिम चेतावनी देगा। इसमें अभिनव खोसला का निलंबन रद्द करने की मांग की गई है। उन्हें दोबारा फिरोजपुर में तैनात करने को भी कहा गया। फिरोजपुर से उन्हें कार्यमुक्त करने की कार्रवाई रोकने की भी मांग हुई। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर अगला संघर्ष घोषित होगा।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर के निलंबन पर एकजुट हुईं समाजसेवी संस्थाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें