फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: केंद्रीय मॉडर्न जेल में 10 हवालातियों से 20 मोबाइल बरामद

Fri, 02 Oct 2026 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल में हवालातियों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है। जेल प्रशासन ने विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ प्रिजन्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जेल अधीक्षक के निर्देश पर वीरवार रात तलाशी हुई। बलजीत सिंह, मंगलदीप सिंह, अमनदीप सिंह समेत 10 हवालातियों से ये फोन मिले। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि सभी हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। मोबाइल जेल में पहुंचने के माध्यम की जांच होगी। किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें