ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर सोमवार को जिले भर में विभिन्न सिख संगठनों की ओर से जगह-जगह मीठे पानी की छबीलों लगाई गईं। कोटकपूरा चौक में विभिन्न सिख संगठनों की ओर से छबील लगाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, गुरलाल सिंह, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसवीर सिंह, शक्ति सिंह, हरमीत सिंह, हरविंदर सिंह, जगदीप सिंह धुम्मा, हरविंदर सिंह, हरनेक सिंह, दलजीत सिंह मन्ना मौजूद थे। अबोहर रोड, मलोट रोड, जलालाबाद रोड पर छबीलें लगाई गईं। कस्बा दोदा में बठिंडा रोड पर छबील का आयोजन किया गया। इस तरह मलोट और गिद्दड़बाहा में भी छबीलें लगाई गईं।