फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत जनाधार वाले उम्मीदवारों को ही मिलेगा टिकट : परगट

Sun, 29 Nov 2026 06:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। जिला कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान परगट सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

परगट सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जिनका अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार हो। टिकट वितरण का आधार उम्मीदवारों की क्षेत्र में सक्रियता और लोगों के साथ जनसंपर्क रहेगा। अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत हुई थी। इसके बावजूद अकाली दल ने सत्ता के लिए भाजपा के साथ समझौता किया। परिसीमन विधेयक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन के बाद देश में लोकसभा की सीटें बढ़ सकती हैं। परगट सिंह ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन के बाद लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 850 तक हो सकती हैं। उनके अनुसार पंजाब में लोकसभा सीटों की संख्या भी 13 से बढ़कर 20 तक पहुंच सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मौजूदा लोकसभा में विपक्षी दलों को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलता तो सदन की सीटें बढ़ाने का क्या औचित्य है। कांग्रेस इस विधेयक का विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें