फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की पुस्तक में इतिहास का एकतरफा चित्रण दुर्भाग्यपूर्ण : खन्ना

Fri, 13 Nov 2026 07:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव के विवादित अंशों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास का राजनीतिक दृष्टिकोण से एकतरफा चित्रण दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

खन्ना ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इतिहास किसी व्यक्ति या राजनीतिक परिवार की छवि चमकाने का माध्यम नहीं होना चाहिए। ऐतिहासिक घटनाओं के मूल्यांकन में तथ्यों, दस्तावेज और पीड़ितों के दर्द को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। खन्ना ने बताया कि 1984 के दंगों में हजारों निर्दोष लोगों की जान गई और परिवार उजड़ गए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से आत्ममंथन करने को कहा। खन्ना ने सोनिया गांधी से पुस्तक में उठाए गए विवादित प्रसंगों पर तथ्यों के आधार पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें