फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: केंद्रीय जेल में नशा सप्लाई करते ओट सेंटर कर्मी काबू

Fri, 13 Nov 2026 07:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होशियारपुर। केंद्रीय जेल में नशा सप्लाई करने की कोशिश कर रहे ओट सेंटर के एक कर्मचारी रजत को जेल प्रशासन ने तलाशी के दौरान पकड़ा। आरोपी की पहचान रजत के रूप में हुई। उसके पास से 91 ग्राम नशीला पदार्थ, 98 नशीले कैप्सूल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन

रजत जेल के मेडिकल विभाग के ओट सेंटर में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी नशे के आदी कैदियों को दवाएं उपलब्ध करवाना था। सहायक सुपरिंटेंडेंट जसवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना सिटी के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि रजत पर ड्यूटी की आड़ में नशीले पदार्थों की सप्लाई का आरोप है। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें