फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले करीब 15 दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले दो दिन में दो लोगों की सर्दी के कारण मौत हो चुकी है। नववर्ष पर मंगलवार को रात को भी एक ओर जहां लोग विभिन्न जश्न में लगे जुटे थे। वहीं पुराने फाजिल्का रोड संत नगर के पास एक बेसहारा वृद्ध ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से मृतक के शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संत नगर में जोहड़ी मंदिर के सामने करीब 50 वर्षीय बेसहारा व्यक्ति कंबल लपेट कर पीपल के पेड़ के नीचे सोया था कि रात्रि में कड़ाके की सर्दी में उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने उसे मृत पड़ा देख इस की सूचना सिटी 1 की पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी, जिस पर समिति सदस्य रवि कुमार और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बता दें कि सोमवार को अनाज मंडी में शेड नंबर 1 के नीचे कंबल ओढ़कर सोए एक रिक्शा चालक की भी ठंड से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें