फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से चार लाख 80 हजार उड़ाने वाला पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक से मूंगफली विक्रेता का चार लाख 80 हजार रुपये से भरा बैग उड़ाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 24 घंटे में ही धर दबोचा। साथ ही उससे चार लाख 43 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। इस बात का खुलासा बुधवार को एसएसपी दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी (डी) गुरमेल सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने टेक्निकल विंग की मदद से 24 घंटे में ही रुपये उड़ाने वाले को काबू कर लिया। बैंक के सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा था। उसकी पहचान जीवन सिंह वासी रामेआणा (फरीदकोट) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए व्यक्ति को मलोट रोड बाईपास के पास स्थित लाहौरिया ढाबे से काबू कर लिया। इंस्पेक्टर तेजिंदरपाल सिंह व उनकी टीम ने उसे काबू किया है। साथ ही उससे चार लाख 43 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। बाकी रुपये का उसने क्या किया इसकी पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि कोटली रोड वासी धरमा पुत्र कालीचरन 30 दिसंबर को सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाका में चार लाख 80 हजार रुपये से भरा बैग लेकर ये रुपये राजस्थान के मूंगफली विक्रेता के खाते में जमा करवाने गया था। इससेे वे यहां थोक में मूंगफली मंगवाता था। लाइन लंबी होने के कारण उसने रुपये से भरा बैग काउंटर पर रख दिया। उस पर कंबल ओढ़े जीवन सिंह नामक व्यक्ति ने हाथ साफ कर डाला था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें