कपूरथला। थाना कोतवाली पुलिस ने गांव बूट के स्टेडियम के पास स्थित घर में दबिश देकर एक युवक को अवैध शराब तैयार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान वहां से 450 किलो लाहन प्राप्त हुई है। पुलिस ने काला सिंह निवासी गांव बूट के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि एसआई अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त लगा रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की काला सिंह अवैध तरीके से शराब बनाता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी। वहां उन्हें आरोपी शराब बनाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।