संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में से एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान 19 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं और इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी में 5 हवालातियों समेत अज्ञात के खिलाफ जेल एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए गए हैं।
इस मामले में जेल प्रशासन ने थाना सिटी को दो शिकायतें भेजी है। पहली शिकायत के अनुसार जेल कर्मियों ने बैरकों की तलाशी के दौरान 5 हवालातियों से 6 मोबाइल बरामद किए हैं जबकि दूसरी शिकायत के अनुसार जेल परिसर में अलग-अलग स्थानों से 13 मोबाइल लावारिस हालत में मिले हैं। डीएसपी आशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।