कस्बा काठगढ़ में बुधवार रात को अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर
बुजुर्ग की हत्या कर दी। एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे
चंद्र प्रकाश के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज कर
कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका सात
वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। दोनों
बच्चे 10 जून को अपने ननिहाल गए हुए थे। बुधवार रात को वह खाना खाकर घर की
बीच वाली इमारत में सो गए। उनके पिता तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने
चले गए।
रात करीब 11 बजे उन्हें पिता के कमरे से आवाज आई। जैसे ही वह पिता
के कमरे में पहुंचे तो वहां पर मौजूद 2-3 लोगों ने उनके सिर पर कोई चीज
मारी जिससे वह घायल हो गए। लाइट न होने की वजह से हमलावर वहां से भागने में
सफल हो गए। जब उन्होंने पिता के कमरे में जाकर देखा तो उनका शव खून से
लथपथ पड़ा था। पुलिस ने चंद्र प्रकाश के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या
का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।