मुनी राम रोजाना की तरह साइकिल पर काम के लिए निकले थे। वर्कशॉप चौक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालंधर के वर्कशॉप चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में काम पर जा रहे मुनी राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुनी राम रोजाना की तरह साइकिल पर काम के लिए निकले थे। वर्कशॉप चौक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर पीबी-08-डीएस-2953 बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी रजिंदर बाबा के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बुजुर्ग की सांसें चल रही थीं। लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस हेल्पलाइन 100 व 112 पर कई बार फोन किया। उनका आरोप है कि एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूरी पर थाना नंबर-2 होने के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने पर भी लोगों ने सवाल उठाए।
मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला। मौके पर उनकी साइकिल और खाने का डिब्बा मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। थाना नंबर-2 की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।