फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं कराने के खिलाफ नर्सिंग विद्यार्थियों का चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने बीएसई नर्सिंग की परीक्षाएं लेने की तैयारी कर ली है। इसका विद्यार्थियों की ओर से विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर समेत राज्य के अलग-अलग शहरों से पहुंचे बीएसई नर्सिंग के विद्यार्थियों ने पहले यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया और जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सादिक रोड पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना महामारी के लॉकडाउन के चलते अभी तक कॉलेज बंद पड़े है और पढ़ाई बिल्कुल भी नहीं हुई है। ऐसे हालात में भी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं लेने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों के साथ वादा किया था कि इस बार विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही प्रमोट किया जाएगा। अब परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई है। यूनिवर्सिटी कहती है कि ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी लेकिन ज्यादातर कॉलेजों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे विद्यार्थियों को अपना एक साल बर्बाद होता दिख रहा है, इसी कारण वह विरोध करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें