फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वेंकैया आएंगे दलित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में

Wed, 20 May 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। भाजपा दलित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह की जगह अब वेंकैया नायडू वीरवार को जालंधर आएंगे।
विज्ञापन


यह बात भाजपा के दलित मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान दुष्यंत गौतम ने बुधवार बाद दोपहर प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा घर-घर तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसके तहत पीएम मोदी की नीतियों को सभी तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री के कथित पीए के परिवार द्वारा पेप्सी एजेंसी दिलाने की आड़ में 15 लाख रुपये ठगने का मामला उठा तो दुष्यंत गौतम ने कहा कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे और दोषियों को खुद सजा दिलाएंगे। गौतम ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार उनके द्वारा रखी गई कार्यकारिणी के स्थान होटल स्काईलार्क पहुंचता है तो उसका पूरा दुखड़ा सुूना जाएगा और इसको केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू से भी मिलाने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, महासचिव रमेश रत्न, प्रदेश दलित मोर्चा के प्रभारी केवल कुमार, प्रदेश प्रधान हरिशंकर, प्रदेश महासचिव शीतल अंगुराल, गो सेवा आयोग के चेयरमैन कीमती भगत, जिला प्रधान सुभाष सूद के अलावा कई नेता मौैजूद थे।
विज्ञापन


गौतम ने माना की केंद्र सरकार से जो फंड सूबे में दलितों के लिए आ रहा है, उसको अन्य स्थानों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि पंजाब में पिछले आठ साल में दलितों पर अत्याचार के मामले तेजी से बढ़े हैं और इनकी गिनती 2800 से बढ़कर 16 हजार तक पहुंच गयी है। उनहोंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि पंजाब में दलितों पर अत्याचार न हो और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए।


सुरिंदर पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें