फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरां सिस्टर्स के पिता की किडनी फेल: अस्पताल में भर्ती, ट्रांसप्लांट होगा; गुलशन मीर कौन देगा अपनी किडनी?

Fri, 20 Feb 2026 05:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर की किडनी फेल हो गई है। उन्हें उपचाल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। 
विज्ञापन
जालंधर में नूरां सिस्टर्स - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जालंधर के किडनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के मुताबिक वह लंबे समय से शुगर के मरीज हैं और पिछले कुछ समय से उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनकी एक किडनी पूरी तरह फेल हो चुकी है, जबकि दूसरी किडनी भी बहुत कम काम कर रही है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है।

गुलशन मीर की छोटी बेटी रितु नूरां ने बताया कि पिता को पेट में संक्रमण भी है, जिसके चलते फिलहाल सर्जरी संभव नहीं हो सकी। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण ठीक होने के बाद ही ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


रितु नूरां ने बताया कि मां और वह स्वयं किडनी दान करने के लिए तैयार हैं। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि डोनर और मरीज की मैचिंग सहित सभी जरूरी मेडिकल जांच पूरी होने के बाद ही किडनी प्रत्यारोपण किया जा सकता है। अभी तक संबंधित टेस्ट नहीं हो पाए हैं। परिवार ने अपील की है कि लोग गुलशन मीर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें