फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन टीचिंग कर्मचारी करेंगे विधायक के घर का घेराव 

Tue, 20 Sep 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विधायक के घर का घेराव  - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन ने विधायक मनोरंजन कालिया के घर का घेराव करने का फैसला किया है। यूनियन का कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और पंजाब सरकार की ओर से उनकी मांगों के प्रति दिखाए जा रहे अडियल रवैये के प्रति उनमें रोष है। इसके लिए 21 सितंबर को वह विधायक मनोरंजन कालिया के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों के प्रति दिखाया गया व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। यूनियन की मुख्य मांगों में 1 दिसंबर 2012 से संशोधित ग्रेड पे लागू करना, बढ़ा हुआ हाउस रैंट और मेडिकल भत्ते की नोटिफिकेशन जारी करना, नॉन टीचिंग कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाना शामिल है।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग और सरकार के शिक्षा प्रति सोच बहुत ही घटिया है। इस दौरान मुख्य सलाहकार कुलवंत सिंह, उप प्रधान भूपिंद्र ठाकुर, सह सचिव लखविंद्र सिंह, को कनवीनर डीएवी कॉलेज को ऑर्डिनेशन पंजाब रवि मैनी, प्रधान एचएमवी यूनिट रमन बहल, डीएवी कॉलेज यूनिट के प्रधान मानव रखड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें