फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में अभी कोई फेरबदल नहीं : रावत

विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत नकोदर में ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेते हुए - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का कहना है कि प्रदेश में अभी संगठन या सरकार में फेरबदल की कोई योजना नहीं है। रावत मंगलवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने दोपहर में नकोदर में ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया और शाम को कांग्रेस भवन में वर्करों और नेताओं से बातचीत की। रावत ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को मुद्दा बनाकर वोटों का ध्रुवीकरण किया।
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेसी वर्करों के गिरते मनोबल और सत्ता विरोधी लहर पर रावत ने कहा कि कांग्रेस काफी मजबूत है और वर्करों में पूरा जोश है। पंजाब में दोबारा सरकार बनेगी, पंजाब बिहार नहीं है। यहां पर वोटों का ध्रुवीकरण नहीं चलता। बिहार चुनाव में कांग्रेस के फेल होने पर रावत ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद किसी ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ आवाज नहीं उठाई और कुछ समय पहले जिन नेताओं ने आवाज उठाई थी, वह मामला सुलझ चुका है।
नकोदर में होने वाली ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने रावत करीब 2 घंटे की देरी से पहुंचे। रैली का आयोजन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किया गया है। यहां रावत ने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस के हलका इंचार्ज जगबीर बराड़ ने कहा कि अगर नए कानून लागू होते हैं तो मंडियों का वजूद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें