पदमश्री विधायक परगट सिंह व चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार ने 161 करोड़ के विकास कार्य का किया
- फोटो : JALANDHAR
पद्मश्री परगट सिंह के हलके में मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार ने 161 करोड़ के विकास कार्य को हरी झंडी दी। विधायक परगट सिंह और मेयर जगदीश राज राजा ने उनका स्वागत किया। सुरेश कुमार की ओर से विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चुनाव मैदान में भी उतर सकते हैं।
विकास कार्यों के तहत जालंधर कैंट के 11 गांवों में नई सीवरेज व्यवस्था, अलग से ट्रीटमेंट प्लांट, अर्बन इस्टेट से जमशेर तक ड्रेन अंडरग्राउंड, 66 फुट रोड को अर्बन इस्टेट से नकोदर रोड तक चौड़ा करने, कूल रोड से अर्बन इस्टेट तक सड़क बनाने का काम शुरू करवाया गया है। नगर निगम में शामिल किए गए कैंट हलके के 11 गांवों में नया सीवरेज सिस्टम डालने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। नए सीवरेज सिस्टम का बोझ शहर के सीवरेज पर नहीं डाला जाएगा। पूरे सीवरेज सिस्टम को अलग रखते हुए इसके लिए अलग से 10 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा।
काम जल्दी और क्वालिटी वाला करवाना प्राथमिकता
कैप्टन के चीफ प्रिंसिपल सचिव सुरेश कुमार सार्वजनिक समारोह या किसी उद्घाटन से दूर रहते हैं। मंगलवार को जालंधर में उनके उद्घाटन करने के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि परगट सिंह के निकटवर्ती लोगों का कहना है कि यह उनकी मित्रता है। मंगलवार को पंजाब की तमाम बड़ी अफसरशाही मौजूद रही।