फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से नौ किलो हेरोइन बरामद की, जमीन में दबा रखी थी खेप

Wed, 14 Oct 2020 10:00 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
फिरोजपुर पुलिस ने फेंसिंग पार खेत से हेरोइन बरामद की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर बीएसएफ की बीओपी लक्खा सिंह वाला के पास फेंसिंग पार खेत से दो बैग में हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए हैं। हेरोइन का वजन नौ किलो आंका गया है।

 

पुलिस ने फेंसिंग पार जाने के लिए बीएसएफ बटालियन-29 के जवानों की मदद ली। पकड़े गए तस्कर ने व्हाट्सएप से कॉल कर पाक तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई थी। थाना ममदोट पुलिस ने बुधवार को उक्त तस्कर के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलवंत सिंह व एएसआई रजिंदर पाल को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर कृष्ण सिंह निवासी लालू वाला थाना मक्खू, फिरोजपुर हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। उसके पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं।

विज्ञापन

वह व्हाट्सएप से कॉल कर पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाता है। कृष्ण ने पाक से हेरोइन की खेप मंगवाई हुई है। उसकी बताई हुई जगह के मुताबिक फेंसिंग पार खेतों में पाक तस्करों ने छिपाकर रखी है। उसे फेंसिंग के इस तरफ लाने की कोशिश की जा रही है।
 
सीआईए स्टाफ ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की। कृष्ण की निशानदेही पर पंजाब पुलिस ने बीओपी लक्खा सिंह वाला के पास फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-205 एम से लगभग 50 मीटर दूर पिलर नंबर-205/07 के पास जमीन में दबाए दो थैले बरामद किए। उन थैलों में नौ पैकेट हेरोइन थी, जिनका वजन नौ किलो आंका गया है। एसएसपी ने कहा कि कृष्ण ने पाकिस्तान से और भी हेरोइन की खेप मंगवाई है। जो लोग कृष्ण के साथ मिलकर हेरोइन का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा।

जेल से तस्कर इंद्रजीत को पूछताछ के लिए लाएगी पुलिस
एसएसपी ने कहा कि दो दिन पहले मल्लांवाला पुलिस ने तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बस्ती बिशन सिंह वाली को एक किलो 800 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। हरप्रीत का भाई इंद्रजीत सिंह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है। उसने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई थी। इंद्रजीत से पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे जेल से लेकर आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें