फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulhar Pizza: क्या बंद होगा जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा रेस्टोरेंट, कपल के साथ विवाद, निहंग ने दिया अल्टीमेटम

Mon, 14 Oct 2024 09:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल के साथ निहंग सिंह का विवाद थम नहीं रहा है। निहंग बाबा मान सिंह ने कुल्हड़ पिज्जा रेस्टोरेंट बंद कराने के लिए अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने पुलिस को चार दिन का समय दिया है। 
विज्ञापन
कुल्हड़ पिज्जा कपल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर के साथ निहंग सिंह के बीच विवाद थम नहीं रहा है। निहंग सिंह ने दंपती के रेस्टोरेंट को बंद करने की चेतावनी दी है। इससे पहले दंपती के कथित एमएमएस कांड और सोशल मीडिया के लिए लगातार वीडियो बनाने के बाद निहंगों ने कहा है कि यह तो सहज अरोड़ा वीडियो बनाना बंद कर दे या फिर पगड़ी पहनना बंद कर दे। 

विज्ञापन


निहंग बाबा मान सिंह और कुल्हड़ पिज्जा कपल का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुल्हड़ पिज्जा कपल पर गुस्साए निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा रेस्टोरेंट को बंद करवाने का एलान कर दिया है। हालांकि इससे पहले निहंग सिंहों ने पुलिस को कुल्हड़ पिज्जा पर कार्रवाई करने करे लिए 18 अक्तूबर तक का समय दिया है। 

निहंग सिंहों का कहना है कि अगर 18 अक्तूबर तक कार्रवाई न हुई तो वह रेस्टोरेंट को बंद करवा देंगे। इससे पहले रविवार को कुल्हड़ पिज्जा कपल की तरफ से जारी वीडियो के जवाब में निहंग बाबा मान सिंह ने वीडियो जारी कर सोमवार को उनके रेस्टोरेंट में आकर प्रर्दशन करने की बात कहीं थी। ऐन मौके पर निहंग बाबा मान सिंह ने प्रदर्शन 4 दिन के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन


निहंग बाबा मान सिंह का कहना है कि श्री वाल्मीकि जी महाराज के महोत्सव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस मुद्दे को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ निहंगों की थाना डिविजन नंबर-4 में मीटिंग भी हुई है। थाने से निकलने के बाद निहंग बाबा मान सिंह ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को अल्टीमेटम दिया है। निहंग बाबा मान सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती तो हम कपल का रेस्टोरेंट बंद करेंगे।

कपल के हक में उतरीं साध्वी
दूसरी तरफ निहंग कुल्हड़ पिज्जा कपल के हक में हिंदू साध्वी देवी ठाकुर ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि पगड़ी पहनने का कोई नियम नहीं है। अगर पगड़ी पहनकर कोई काम करना गलत है तो पब व बार में पगड़ी पहनकर मत जाएं। जो लोग पगड़ी पहनकर मांस खाते हैं, वह मांस छोड़ दें। अकेले उक्त कपल को ही टारगेट करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें