फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: भाजपा नेता के घर ब्लास्ट मामले में एनआईए की एंट्री, जांच करने के लिए जालंधर पहुंची टीम

Wed, 16 Apr 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

गौरतलब है कि बेशक पंजाब पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। दो आरोपी जालंधर से पकड़े गए हैं, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। ले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ब्लास्ट मामले में एनआईए की एंट्री हो गई है। अब इस मामले की जांच एनआईए अपने तरीके से करेगी। बता दें कि उक्त हमले में विदेशी लिंक सामने आए हैं, जिसके बाद उक्त मामले में एनआईए ने मोर्चा संभाला है, जोकि अपने तरीके से इस मामले की जांच करेगी।  एनआईए की टीम जालंधर पहुंच गई है और आला पुलिस अधिकारियों से सारी फीडबैक व क्राइम सीन के बारे में ब्योरा जुटा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बेशक पंजाब पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। दो आरोपी जालंधर से पकड़े गए हैं, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब इस मामले में एनआईए की एंट्री होने के बाद संभवतः पंजाब पुलिस इस केस को एनआईए के हवाले कर देगी। हालांकि एक आरोपी अमितोज हरियाणा पुलिस की कस्टडी में है जिसने आटो रिक्शा चालक हैरी को 3500 रुपये ट्रांसफर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें