फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा बस्सी मौत केस में बड़ा एक्शन: जांच अधिकारी सस्पेंड, थाना प्रभारी का तबादला; पति-सास उज्जैन से गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 12:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत के मामले में दो जांच अधिकारियों पर एक्शन हुआ है। वहीं मृतका के पति और सास को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पति की प्रेमिका भी पुलिस की पकड़ में है। 
विज्ञापन
नेहा बस्सी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही के आरोपों के चलते जांच अधिकारी एएसआई बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि संबंधित थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया। इसी बीच पुलिस ने मामले में आरोपी सतपाल कौर को गिरफ्तार करने के बाद अब नेहा के पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को जालंधर लेकर आ रही है। 

विज्ञापन


मामले में 6 वर्षीय बच्ची को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस जांच के मुताबिक, नेहा बस्सी की मौत के मामले में टॉयलेट क्लीनर/हार्पिक पिलाने का आरोप सामने आया है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि, आरोपों और घटनाक्रम की अंतिम पुष्टि पुलिस की आधिकारिक जांच और अदालत की कार्रवाई के बाद ही होगी। 

विज्ञापन

प्रेमिका का पति भी आया सामने
मामले में गिरफ्तार सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा भी सामने आए हैं। हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के तौर पर काम करने वाले विशाल के अनुसार, उनकी और सतपाल कौर की करीब 11 साल पहले लव मैरिज हुई थी और उनकी 9 साल की बेटी है। विशाल का दावा है कि उन्होंने जालंधर में करीब 1 करोड़ रुपये का मकान पत्नी के नाम कराया था। विशाल के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी सतपाल कौर का उमंग बस्सी के साथ करीब तीन साल से अफेयर चल रहा था। उनका कहना है कि उमंग उनका स्कूल फ्रेंड भी था।

तीन फरवरी को घर पहुंचने पर हुआ विवाद
विशाल ने फोन पर आरोप लगाया कि 3 फरवरी को जब वह अचानक घर पहुंचे तो सतपाल कौर किसी से चैटिंग कर रही थी। मोबाइल देखने की कोशिश करने पर कथित तौर पर दोनों के बीच विवाद हुआ और उनकी पत्नी ने उन पर हमला किया तथा घर से चली गई। विशाल का आरोप है कि उनकी बेटी के मेयर वर्ल्ड स्कूल के बाहर भी उमंग बस्सी ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था। उनका दावा है कि शिकायत देने के बावजूद राजनीतिक दबाव के कारण उस समय उचित कार्रवाई नहीं हुई। 

विशाल शर्मा का दावा है कि पत्नी के मोबाइल की जांच के दौरान उन्हें करीब 15 दिनों की 206 पन्नों की व्हाट्सएप चैट मिली। उनके अनुसार, चैट में उमंग बस्सी और सतपाल कौर कथित तौर पर अपने-अपने जीवनसाथियों—नेहा और विशाल—से अलग होने या उन्हें रास्ते से हटाने की योजना पर चर्चा कर रहे थे। 

विशाल ने यह भी दावा किया कि पत्नी के कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। उनका कहना है कि वह नौकरी के कारण हैदराबाद में रहते थे, इसलिए वह कथित साजिश का शिकार होने से बच गए। विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने दो परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया और अब वह कानून के जरिये न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उमंग बस्सी ने अपनी मां कुसुम बस्सी के साथ मिलकर नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर उसकी हत्या की। फिलहाल पुलिस ने उमंग बस्सी, कुसुम बस्सी और सतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी के निलंबन और थाना प्रभारी के तबादले के बाद मामले की जांच अब और महत्वपूर्ण हो गई है। पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही कथित चैट, हत्या की साजिश और नेहा की मौत से जुड़े सभी तथ्यों की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें