फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर जिला पुलिस जालंधर जोन से जोड़ा

Sat, 16 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने नवांशहर जिला पुलिस को पटियाला जोन से हटाकर जालंधर जोन व लुधियाना रेंज से जोड़ दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा फतेहगढ़ जिले को पटियाला जोन व रोपड़ रेंज से जोड़ दिया गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में चिट्ठी जारी कर दी गई है। स्पेशल सेक्रेटरी होम आरके कौशिक की ओर से चिट्ठी पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं तथा चिट्ठी की हार्ड कापी जिले में नहीं पहुंची है, लेकिन उसकी फोटो काफी व्ट्सऐप के माध्यम से अधिकारियों के पास पहुंच गई है।

नवांशहर जिला पुलिस का काम पटियाला जोन से हटाकर जालंधर जोन से जोड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता को काफी लाभ मिलेगा। पहले कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी आदि पर जाने के लिए बरनाला, संगरूर, मोहाली तक जाना पड़ता था तथा इन क्षेत्रों में वीआईपी ड्यूटी भी काफी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आम पब्लिक को अगर कभी आईजी के पास जाना पड़ता था, तो उन्होंने करीब ढाई घंटे का सफर तय करना होता था, लेकिन अब जालंधर जोन से जुड़ने से लोगों का काफी समय बचेगा। एसएसपी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले से आम पब्लिक को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें