फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद समेत 4 दुष्कर्म में नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पूर्व भाजपा पार्षद मुनीश धवन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हाल ही में हुए नगर काउंसिल चुनाव में धवन वार्ड नंबर आठ से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे।
पीड़िता (17) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी जमाल के पास सिलाई कढ़ाई का काम सीखती है। दो माह पूर्व आरोपी जमाल व जीता ने उससे कहा कि किसी महिला के सूट का नाप लेने जाना है। दोनों आरोपी उसे कार में बैठाकर फिरोजपुर शहर के कसूरी गेट स्थित पूर्व भाजपा पार्षद मुनीश धवन की रंग-रोगन की दुकान पर ले गए।
विज्ञापन

वहां पर आरोपी रजत व मुनीश पहले ही बैठे थे। वह जैसे ही दुकान के अंदर घुसी वैसे ही आरोपियों ने दुकान का शटर बंद कर लिया। आरोपी रजत ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और मुनीश ने उसके मुंह पर हाथ रख लिया। आरोपी जमाल और जीता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी उसे कार में बैठा कर बार्डर रोड पर छोड़ गए। यही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी जमाल व जीता उसे कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहीं सब इंस्पेक्टर रजनी बाला के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी मुनीश धवन, रजत, जीता व जमाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें