फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर कनाडा के सरे में निकाला नगर कीर्तन

Tue, 18 Nov 2025 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

सुबह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन के दौरान निर्धारित मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में भाग लिया।
विज्ञापन
कनाडा के सरे में नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब सरे द्वारा एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन के दौरान निर्धारित मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में भाग लिया और वाहेगुरू का जाप किया तथा शाम को नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब में ही संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न व्यापारिक व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन के दौरान सरी की मेयर ब्रेंडा लॉक, सांसद गुरबख्श सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं। ढाडी जत्थों ने अपने शब्दों से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रशासक ज्ञानी नरिंदर सिंह ने नगर कीर्तन की सफलता और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और गुरु महाराज का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें