फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आप के ब्लॉक अध्यक्ष पर कातिलाना हमला, घर में गोलीबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। गांव नूरपुर कृपालके में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर गोलियां चलाईं। हालांकि ब्लॉक अध्यक्ष को गोली तो नहीं लगी है लेकिन मारपीट में वह घायल हो गए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। हमलावर अकाली दल से संबंधित बताए जा रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती आप के ब्लॉक अध्यक्ष लाडी कृपालके ने बताया कि सोमवार देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में ही थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग रंजिशन कुछ साथियों के साथ थार गाड़ी में आए और उसके घर के बाहर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावर उसके घर में घुस आए और ललकारते हुए एक फायर फिर से किया। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। लाडी ने आरोप लगाया कि उसे घायल करने के बाद हमलावर डेढ़ घंटे तक उसके घर के बाहर थार गाड़ी पर हुल्लड़बाजी व फायरिंग करते रहे। पुलिस के आने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडी के अनुसार गांव की सरपंच के बेटे ने भी तीन दिन पहले हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने उसी समय कार्रवाई की होती तो शायद आज उन पर ये कातिलाना हमला न होता। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मामले में घायल के बयान कलमबंद कर लिए गए हैं। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें