फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

Sat, 23 Dec 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पठानकोट के हलका सुजानपुर में पड़ते चौक वाला खुह के पास डिफेंस रोड के टी प्वाइंट पर शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रक चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को बुरी को कुचल दिया। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक युवक पठानकोट के हलका भोआ के सरहदी गांव माखनपुर का रहने वाला था जिसका नाम नवदीप सिंह है। उधर, राहगीरों ने बताया कि एक ट्रक चालक ने युवक को अपनी चपेट में लिया व ट्रक छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक-मोटरसाइकिल और शव को कब्जे में लिया। वहीं, मृतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो: 03 मृतक युवक की तस्वीर।
फोटो: 03पी-01 सड़क पर पड़े मृतक के शव पास विलाप करते परिजन।
फोटो: 03पी-02 हादसे वाले ट्रक की तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें