फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सीसीटीवी फुटेज में पैसे मांगने का दावा कर रहा चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल

Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। महानगर जालंधर के चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि बीते दिन हुए हंगामे के बाद सहज अरोड़ा ने निहंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सहज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि निहंगों ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि यह मामला अभी शांत हो जाएगा। वीरवार को लुधियाना का निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ साथियों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे थे। मंगू मठ ने कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। हंगामे के समय सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर वहां मौजूद नहीं थे। वीडियो में सहज ने कहा कि उनसे कंपनियां वीडियो बनाने को लेकर संपर्क करती हैं जिसमें उन्हें समय भी बताया जाता है कि इतने से इतने समय तक की ये रील बनाई जाए। इसके बाद वह उक्त रील बनाते हैं।
विज्ञापन


सहज ने एक सीसीटीवी भी जारी किया है, जिसमें उक्त हंगामा करने आए निहंग के साथी के साथ वह बातचीत करता नजर आ रहा है। इस दौरान निहंग मंगू मठ ने कहा था कि कुल्हड़ पिज्जा कपल सिख समुदाय से नहीं है। सहज और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक गीत पर एक्टिंग करके पूरी दुनिया को गाली निकाली है। ये दोनों पति-पत्नी बिग-बॉस में जाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। सहज ने दावा किया कि सीसीटीवी में पैसे मांगने की बात रिकॉर्ड हुई है जो उनके दुकान के अंदर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें