फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा की पार्षद हेमलता आम आदमी पार्टी में शामिल

Mon, 24 Aug 2026 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मोगा। वार्ड 24 की मौजूदा पार्षद हेमलता ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। इस कदम से आम आदमी पार्टी को वार्ड में बड़ा समर्थन मिला है।
विज्ञापन

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने हेमलता का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक परिवार को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें