3 पिस्टल, 1 देसी कट्टे समेत 6 कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के गांव मटवानी से तीन पिस्टल 32 बोर तीन कारतूस और एक देसी कट्टा 30 बोर तीन कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के गांव मटवानी के दो व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास अवैध हथियार हैं। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर कुलवंत सिंह वासी मीनिया और खुशप्रीत सिंह वासी फिरोजपुर को तीन पिस्टल 32 बोर तीन कारतूस और एक देसी कट्टा 30 बोर तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर थाना अजितवाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।