फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार पंजाब और हरियाणा के किसानों में डालना चाहती है फूट'

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते 17 दिन तक मालगाड़ियां न चलने के कारण पंजाब और जम्मू-कश्मीर में वस्तुओं की कमी की समस्या होने लगी है। किसानों का कहना है कि ये समस्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पैदा हुई है। 17वें दिन रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान नेताओं ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो इस आंदोलन को और बढ़ाया जाएगा। इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होगी।
विज्ञापन

किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी किसानों से कृषि कानूनों पर बातचीत को तैयार नहीं हैं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के किसानों में फूट डालने में लगे हैं, जो कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द कर दे तो यह समस्या खत्म हो जाएगी। किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने आम जनता से अपील की है कि रविवार को किसान आंदोलन में शामिल होकर उनका साथ दें। किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू व इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में कारपोरेट कंपनियों के बने प्रोडक्ट बंद करेंगे। किसानों ने कारपोरेट कंपनियों द्वारा पंजाब में बनाए टोल प्लाजा पहले ही बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें