लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय द्वितीय इंदिरा गांधी नेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक किया जा रहा है।
इसके पहले दिन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अध्यक्षता करेंगी। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व पंजाब के पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल मुख्य अतिथि होंगे।
इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल भी इसमें उपस्थित रहेंगी। इस कांफ्रेंस का लक्ष्य युवाओं को राष्ट्रीय व वैश्विक मुद्दों की ओर जागृत करना है।
कांफ्रेंस का नारा है कि प्रश्न करना ही मानव की उन्नति का आधार है। इस दौरान विभिन्न मुद्दों में यूनाइटेड नेशन जनरल असै बली, ह्यूमन राइटस काउंसिल, सिक्योरिटी काउंसिल और कमीशन आन स्टेट्स आफ विमन, इंडो पाक मीट, राज्य सभा, फेसबुक वर्सिस गूगल शामिल है।