पुराना शहर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी घर की छत पर मोबाइल कंपनी का टावर
लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले को लेकर मोहल्ला
निवासियों ने नए बस स्टैंड के पास करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर चक्का
जाम भी किया।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे रवि शर्मा, अशोक तेजपाल,
पप्पा सेखों, आप नेता डॉ. सुरिंदर दिवेदी, नरिन्द्र राठौर, कुलदीप शर्मा और
दीपक अरोड़ा ने बताया कि उनके मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अपने घर पर टावर
लगाने से पहले किसी भी मोहल्ला निवासी को विश्वास में नहीं लिया और न ही
सरकारी हिदायतों के मुताबिक नगर प्रशासन से एनओसी हासिल किया। चक्का जाम की
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मोहन सिंह बराड़, एसएचओ इंस्पेक्टर अमृतपाल
सिंह भाटी, सहायक एसएचओ गुरदीप सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और
कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।