फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फाजिल्का सब जेल में हवालाती से मोबाइल सिम बरामद

Sat, 17 Jan 2026 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरिंटेंडेंट की अचानक चेकिंग में खुला मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का की सब जेल में शनिवार सुबह जेल प्रशासन ने अचानक चेकिंग की। इस दौरान जेल में बंद एक हवालाती की जींस की जेब से मोबाइल सिम बरामद होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर फाजिल्का सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जेल सुपरिंटेंडेंट ने सुरक्षा के मद्देनजर जेल परिसर में अचानक तलाशी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बैरक नंबर दो में बंद थाना सदर अबोहर क्षेत्र के आरोपी प्रीतम उर्फ परआसू की तलाशी ली गई। उस दौरान उसकी जींस की जेब से एक मोबाइल सिम बरामद हुआ। इस संबंध में जेल सुपरिंटेंडेंट द्वारा थाना सिटी पुलिस को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद फाजिल्का सिटी थाना पुलिस ने आरोपी प्रीतम के खिलाफ जेल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की तफ्तीश की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल सिम जेल के अंदर कैसे पहुंचा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें