फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: लोहड़ी की रात घर से निकले दो युवकों के शव मिले, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Sat, 17 Jan 2026 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले दोनों को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वे मिलने के लिए निकले थे। चाचा जगदीप सिंह ने डब्बरी गांव के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का शक जताया है और पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच मर्डर एंगल से की जाए।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के भोगपुर क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान गोपेश (17) और अर्शप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक लोहड़ी की रात बाइक पर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 15 जनवरी की शाम को उनके शव बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां बद्दी के पास मिले।
विज्ञापन


परिवार ने इस मामले में हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दोनों के सिर और माथे पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल घर से करीब 5 किलोमीटर दूर था, लेकिन न तो बाइक टूटी थी और न ही मोबाइल फोन छीने गए थे। इससे एक्सीडेंट की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, घटना से पहले दोनों को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वे मिलने के लिए निकले थे। चाचा जगदीप सिंह ने डब्बरी गांव के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का शक जताया है और पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच मर्डर एंगल से की जाए। फिलहाल भोगपुर पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है, लेकिन परिवार न्याय की मांग पर अड़ा है। 17 वर्षीय अर्शप्रीत के पिता लेबनान में काम करते हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है और पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें