केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक हवालाती से मोबाइल और सिम बरामद किया गया है। आरोपी तरनतारन के गांव धुबली निवासी जगरूप सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक सुबेग सिंह ने बताया कि मंगलवार को जेल अधीक्षक की हिदायत पर ड्यूटी के दौरान वह जेल वार्डन लखविंदर सिंह के साथ जेल के ब्लाक एफ का चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान ब्लाक की बैरक 12 के पास हवालाती जगरूप सिंह जोकि हत्या के एक केस के चलते जेल में बंद है उन्हें देखकर घबरा गया। संदेह होने पर उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से मोबाइल बरामद हुआ।