जालंधर। दिलबाग नगर स्थित राधे-राधे स्पोर्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई है। गोदाम में रखा स्पोर्ट्स का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री के मालिक रणदेव पुरी ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस वजह से उन्होंने यहां पर सामान शिफ्ट किया था। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।