मॉडर्न जेल कपूरथला में सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट की टीम ने तलाशी के दौरान एक हवालाती की बैरक से मोबाइल समेत सिम बरामद किया है। तीन मोबाइल, 1 सिम, 6 बैटरियां, एक चार्जर व एक लीड लावारिस हालत में मिले हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने बैरक नं-8 में बंद हवालाती मनिंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव भरोआणा की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस टीम को अलग-अलग बैरकों से तीन मोबाइल, 1 सिम, 6 बैटरियां, एक चार्जर व एक लीड लावारिस हालत में मिले। उन्होंने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी।