कपूरथला। माडर्न जेल में तलाशी के दौरान एक हवालाती से मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल की स्क्रीन पर लगे एक अन्य हवालाती की फोटो को लेकर उस पर भी कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सहायक सुपरिंटेंडेंट सरबजीत सिंह ने बताया कि बैरकों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान हवालाती अभि निवासी अईयापुर (होशियारपुर) के कब्जे से एक मोबाइल, एक सिम और एक बैटरी बरामद हुई। जब पुलिस ने मोबाइल को चेक किया तो उसकी स्कीन पर एक फोटो लगी हुई थी। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह फोटो हवालाती शमशेर सिंह निवासी जग्गी चीमा (गुरदासपुर) की है।