फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर थैले में डालकर मोबाइल और नशीले पदार्थ फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में किसी ने बाहर से जेल के अंदर लाल रंग के थैले में आठ मोबाइल और नशीले पदार्थ डालकर फेंके हैं। जेल अधिकारियों ने उसे बरामद किया है। थाना सिटी पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट निरपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेल के निगरानी टावर नंबर-सात और आठ के बीच बाहर से फेंकी किसी वस्तु की आवाज सुनाई दी। जेल अधिकारियों व मुलाजिमों ने वहां जाकर देखा कि एक लाल रंग का थैला पड़ा था। थैले को खोलकर देखा तो उसमें आठ मोबाइल, एक चार्जर, छह सिम कार्ड, दो लीड, दस पुड़िया जरदे की, सूखी हुई भांग व सात बीड़ी के बंडल बरामद हुए। बुधवार भी को जेल में तीन हवालातियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए थे। हवालाती लोकेश कुमार से दो मोबाइल फोन, किरन कुमार से एक व नीरज कुमार से एक मोबाइल फोन पकड़ा गया था। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई शर्मा सिंह के मुताबिक आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जेल की दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें